जनपद में आज भी 352 विदेशी रुके हुए हैं। यह विदेशी 14 फरवरी से 19 मार्च के मध्य मथुरा में आए। इसी बीच 55 विदेशियों ने अपने देश का रुख इसी अवधि में कर लिया।
रुके हुए विदेशियों की जांच करके उन्हें होटल में एकांतवास में रखा गया है। फिलहाल यह विदेशी वृंदावन और गोवर्धन में होटलों में रोके गए हैं। इनमें अधिकतर विदेशी रशियन बताए जा रहे हैं।
महामारी नोबल कोरोना वायरस को लेकर पूरी दुनिया में दहशत फैली हुई है। चीन से शुरू हुआ कोविड-19 दिसंबर में सामने आया। उसके बाद भी मथुरा में विदेशियों का मथुरा में आगमन हुआ। 14 फरवरी से 19 मार्च के मध्य 417 विदेशी मथुरा में आए।